दुनिया के तीन अनूठे स्थल - जानों क्या है इनकी विशेषताएं।

बच्चों, दुनिया में कई ऐसे धार्मिक, ऐतिहासिक स्थल और शहर है, जो अपने अनूठेपन के कारण प्रसिद्ध है, इन्हें जो भी देखत है, चौंकता है। इनमें से कुछ स्थल ऐसे है, जो विश्व धरोहर घोषित किए जा चुके है। जानों क्या है इनकी विशेषताएं। 

दुनिया के तीन अनूठे स्थल 

बच्चों, तुमने अपने देश में बहुत से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल देखे होंगे या कोई ऐसा शहर भी देखा होगा, जो अपनी एक अलग ही खूबी रखता है। लेकिन कंबोडिया में स्थित विशाल अंगकोर वाट मंदिर, मैक्सिको में स्थित रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर और पेरू के पहाड़ों पर बने माचू पिच्चू को नहीं देखा होगा और शायद ना ही इनके बारे में पढ़ा होगा। ये सभी स्थल बहुत ही अनूठे हैं। जानो, इन तीन अनूठे स्थलों के बारे में। 

Angkor Wat (अंकोरवाट मंदिर)
Angkor Wat (अंकोरवाट मंदिर)


अंकोरवाट मंदिर), कंबोडिया

बच्चों, क्षेत्रफल के हिसाब से अंकोरवाट मंदिर दुनिया में सबसे बड़ी धार्मिक संरचना है। यह करीब 162.6 हेक्टेयर क्षेत्र में बना है।अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया देश के अंगकोर में स्थित है। इस जगह का पुराना नाम यशोधरपुर था। यह असल में एक हिंदू मंदिर है, जो भगवान विष्णु का है। इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने सन् 1112 से 1153 के मध्य करवाया था। इस विशाल मंदिर परिसर को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि अपने समय में इस मंदिर को कैसे बनाया गया होगा? मंदिर की सुरक्षा के लिए चारों तरफ एक विशाल खाई बनी है। खाई में पानी भरा रहता है। 1992 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में स्थान मिला।आज विदेशों से लाखों लोग इसे देखने आते हैं।

ciudad prehispánica de teotihuacán (टियाटिहुआकन शहर, मैक्सिको)
ciudad prehispánica de teotihuacán


2:-  टियाटिहुआकन शहर, मैक्सिको 

बच्चों, दुनिया में कई ऐतिहासिक शहर खोजे गए हैं। ऐसा ही एक रहस्यमय ऐतिहासिक शहर मैक्सिको में स्थित है, इसका नाम टियाटिहुआकन है। इसे प्लेस ऑफ गॉड यानी भगवान की जगह कहा जाता है। यह शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। इस जगह की खोज 14वीं सदी में एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी। उस समय यह शहर वीरान पड़ा था। एजटेक्स के लोगों ने ही शहर का नाम रखा टियाटिहुआकन। यह शहर किसने, कब और क्यों बनवाया? इस बारे में कहीं भी जानकारी नहीं मिलती है। इस शहर में छोटे-बड़े आकार में बहुत से पिरामिड बने हैं। शहर में एक विशाल पिरामिड भी है। इसका नाम 'सूर्य का पिरामिड' है। यह शहर में सबसे बड़ी इमारत है। इस पिरामिड की ऊंचाई 216 फीट है। जमीन पर पिरामिड के आधार की चौड़ाई 720 फीट से 760 फीट है। पिरामिड में बनी सीढ़ियों की मदद से इसके शिखर पर पहुंचा जा सकता है। यहां कई छोटे आकार के पिरामिड भी बने हैं। अपने अनोखे पिरामिड के कारण यह शहर मैक्सिको के लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 

Machu Picchu, Historical place in Peru (माचू पिच्चू, पेरू)
Machu Picchu, Historical place in Peru


3:- माचू पिच्चू, पेरू 

बच्चों, पेरू देश में स्थित माचू पिच्चू एक बहुत अनोखा ऐतिहासिक स्थल है। यह स्थल समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊंचाई पर उरुबांबा घाटी के पहाड़ पर स्थित है। इसका निर्माण इंका शासकों ने 1438 से 1472 के बीच करवाया था। इसकी खासियत है, इसका अनोखा निर्माण यानी वास्तुकला। यह इंकाओं शैली में बना है, जिसमें तराशे गए पत्थरों को बहुत ही कुशलता से एक-दूसरे के ऊपर रखा जाता है। करीब पांच सौ सालों के बाद भी यहां की दीवारें पहले जैसी ही मजबूती से खड़ी हैं। इतिहासकार बताते हैं कि माचू पिच्चू का निर्माण पूरा होने के लगभग सौ साल बाद स्पेन की सेना ने यहां कब्जा कर लिया। तब यहां रहने वाले इंका शासक अपने लोगों के साथ इस जगह को छोड़कर चले गए। कई सौ सालों तक यह जगह वीरान पड़ी रही। फिर अमेरिकी इतिहासकार हीरम बिंघम ने इस जगह को वर्ष 1911 में खोजा। साल 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।


Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comments box.

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

और नया पुराने
Post ADS 1
Post ADS 1