3 Amazing Monkey in The world Children’s must know


The blue monkey (ब्लू मंकी)
The blue monkey (ब्लू मंकी)


1. पेड़ पर रहने वाला ब्लू मंकी (The blue monkey)

बच्चों (Children’s), आज हम तुम्हें बंदर (money) की एक अनोखी प्रजाति के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम ब्लू मंकी (blue monkey) है। इसको यह नाम शरीर के नीले (blue) रंग की त्वचा की वजह से मिला है। ब्लू मंकी (blue monkey) ओल्ड वर्ल्ड मंकी (old world monkey) के सदस्य है। इसकी सात उप-प्रजातियां हैं, जो अफ्रीका के पूर्वी और मध्य भागों में पाई जाती हैं। यहां ये मंकी (monkey) घने, नम, सदाबहार और बांस के जंगलों में रहते हैं।

ब्लू मंकी (blue monkey )के शरीर की बनावट की बात करें तो इनकी लंबाई 20 से 28 इंच तक होती है। इसमें इनकी पूंछ की लंबाई शामिल नहीं है, जो शरीर की लंबाई जितनी ही लंबी होती है। शरीर का वजन 9 से 18 पाउंड तक होता है। मादा की तुलना में नर बहुत बड़े आकार के होते हैं।

ब्लू मंकी (blue monkey) का शरीर जैतून, काले-नीले या भूरे रंग के फर से ढंका होता है। सिर, पैर और पंजे गहरे भूरे या काले रंग के होते हैं। माथे पर पीले और सफेद फर से डायडेम(एक प्रकार के ताज जैसी) की आकृति बनी होती है। इसलिए इसे डायडेमेड बंदर भी कहते हैं। 

ब्लू मंकी (blue monkey) दिन में सक्रिय रहते हैं। यह जीवन भर पेड़ पर रहते हैं, शायद ही कभी जमीन पर उतरते हैं। ये भोजन में अंजीर, पत्तियां, छोटे कीड़े-मकोड़े खाते हैं। जब भोजन की कमी होती है, तो यह सदाबहार पेड़ों की छाल को भी खाते हैं। ब्लू मंकी (blue monkey) बड़े समूह में रहते हैं। एक समूह में सदस्यों की संख्या 10 से 40 होती है। ब्लू मंकी (blue monkey) की औसत आयु 20 से 30 साल होती है।

हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon)
हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon)


2. लंबी बाहों वाला हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon)

बच्चों (Children’s), तुमने लगूरों की कलाबाजी तो देखी होगी। लेकिन इनमें भी सबसे कलाबाज होते हैं हूलॉक (Hoolock ) प्रजाति के गिल्बन ( gibbon) (लंगूर)। हूलॉक गिल्बन (Hoolock gibbon) पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेशा, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में पाए जाते हैं।

भारत के अलावा ये पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्यांमार और चीन के कुछ भागों में भी मिलते हैं। हूलॉक गिबन (Hoolock gibbon) अपने साथी के प्रति बहुत ईमानदार होते है। ये जिसे अपना साथी चुनते हैं, उसके साथ जीवनभर रहते हैं। 

यह जोड़ा वन में अपना एक क्षेत्र बना लेता है। इनमें आपस में काफी तालमेल रहता है। हूलॉक गिबन (Hoolock gibbon) अपने क्षेत्र में दूसरे गिबनों को आने नहीं देते है। इनकी बाहें बहुत लंबी होती है। ये पेड़ों पर हाथ के सहारे से खड़े होकर चलते है। पेड़ों की डालो घर लटककर बहुत तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते है।

इसके अलावा ये जमीन पर खड़े होकर चल सकते हैं। इंसानों की तरह ही ये दिन में काम करते हैं और रात में आराम। भोजन के रूप में ये फल, पत्ते और कीट खाते हैं। शरीर की बनावट की बात करें तो इनकी लंबाई साठ से नब्बे (90) सेंटीमीटर और वजन 6 से 9 किलोग्राम तक होता है।

इनकी पूछ नहीं होती है। नर और मादा दोनों एक ही आकार के होते हैं। बस रंग दोनों का अलग होता है। नर गिब्बन  (gibbon) काले होते हैं, इनकी आखों की भी सफेट दिखती है, जबकि मादाएं भूरे-खाकी रंग की होती है। इनकी गर्दन और छाती काली होती है। आंखों और मुंह के इर्द-गिर्द बने सफेद चक्र देखकर लगता है, जैसे उन्होंने नकाब पहन रखा हो। 

अगर इन्हें कोई बीमारी न हो तो ये लगभग 25 वर्ष तक जीवित रहते है। लेकिन लंगूरों की हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon) प्रजाति अब लुप्त होने की कगार पर है। इन्हें गंभीर रूप से विलुप्त हो रहे वन्यजीवों में शामिल किया गया है।

शेर की तरह दिखने वाला लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE)
LION-TAILED MACAQUE


3. शेर की तरह दिखने वाला लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE)

बच्चों, आज हम तुम्हें बंटर की एक अनोखी प्रजाति के बारे में बता रहे है। इसका नाम लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE) है। इसे शेर (lion) की पूंछ (tells) वाला बंदर (monkey) भी कहते हैं। इसे अपना यह नाम शरीर की बनावट से मिला है। लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE) के पूरे शरीर पर काले लंबे बाल होते है। गर्दन पर शेर की तरह बड़े-बड़े सुनहरे बाल निकले होते हैं। काले बालों वाली इसकी पूंछ भी शेर (lion) की पूंछ जैसी दिखती है। लायन-टेल्ड मैकॉक (LION TAILED MACAQUE) दुनिया में केवल दक्षिण भारत के पश्चिमी घाटों में पाए जाते हैं।

इस बंदर के शरीर की लंबाई 42 सेमी. से 61 सेमी. के बीच होती है। यह मैकॉक (MACAQUE) प्रजाति में सबसे छोटे आकार का बंदर है। वही इसके शरीर का वजन से 10 किलोग्राम होता है। पूंछ की लंबाई करीब 25 सेमी. तक हो सकती है। लायन-टेल्ड मैकॉक एक सामाजिक प्राणी है। ये समूह में रहते है। एक समूह में औसतन 10 से 20 सदस्य होते हैं। एक नर, समूह का मुखिया होता है। अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए ये जोर-जोर से आवाजें निकालते हैं। लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE) जगल में करीब 20 वर्षों और इसानी कैद में 30 वर्षों तक जीवित रह सकते है। भोजन के रूप में ये फल, पत्तियां, कलियां, कीड़े-मकोड़े खाते है।

यह प्रजाति अब विलुप्ति की कगार पर है। आईयूसीएन (इंटरनेटानल यूनियन ऑफ कंजर्वेटान ऑफ नेचर) (International Union for Conservation of Nature – IUCN) द्वारा तैयार रेड लिस्ट के अनुसार लायन टेल्ड मैकॉक की कुल संख्या 4000 से भी कम बची है और लगातार कम होती जा रही है। अगर समय रहते इन्हें बचाया नहीं गया तो ये विलुप्त हो जाएंगे। 

तो दोस्तों, यह थे वह 3 Amazing Monkey

  • पेड़ पर रहने वाला ब्लू मंकी (The blue monkey)
  • लंबी बाहों वाला हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon) 
  • शेर की तरह दिखने वाला लायन-टेल्ड मैकॉक (LION-TAILED MACAQUE)

जिनके बारे में हमने आपको बताए हैं यदि! आपको हमारा यह blog अच्छा लगा। तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।


Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comments box.

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

أحدث أقدم
Post ADS 1
Post ADS 1