4 amazing house in the world || ऐसे अनोखे घर जिन पर यकीन नहीं होता

ऐसे अनोखे घर जिन पर यकीन नहीं होता (4 amazing House in the world)

बच्चों, क्या तुम इस बात को मानोगे कि घर ट्रांसपैरेट (Transparent) हो सकता है या स्केट बोर्ड जैसा भी घर हो सकता है, जहां तुम आराम से स्केटिंग (Skateboard House) कर सकते हो? तुम्हें यह भी यकीन नहीं होगा 92 सेंटीमीटर की संकरी जगह पर भी घर बन सकता है या फिर ऐसा भी घर हो सकता है, जिसे कंधे पर उठाकर चल दो। जानो, दुनिया जहान में ऐसे अजब-गजब घरों के बारे में। 

  1. ट्रांसपैरेंट घर, जापान (Transparent House, Japan)
  2. केरेट हाउस, पोलैंड (keret house in poland)
  3. स्केटबोर्ड हाउस, यूएसए (Skateboard House, USA)
  4. वन-स्क्वायर मीटर हाउस, जर्मनी (Square Metre House, Berlin, Germany)

बच्चों, दुनिया (world) भर में अलग-अलग आकार और डिजाइन में घर बनाए जाते हैं। लेकिन तुमने जापान में बने ट्रांसपैरेंट हाउस, (Transparent House,) अमेरिका में बने स्केटबोर्ड हाउस (Skateboard House) पौलेंड में बने सबसे संकरे घर और जर्मनी में बने सबसे छोटे घर के बारे में पढ़ा या सुना नहीं होगा। आज हम बता रहे हैं, इन अजब-गजब घरों के बारे में। 

Transparent House, Japan, ट्रांसपैरेंट घर, जापान
Transparent House, Japan

1. ट्रांसपैरेंट घर, जापान (Transparent House, Japan)

आमतौर पर जब इंसान घर बनाता है तो घर की चार दीवारी ईंट या लकड़ी की बनती है। लेकिन जापान (japan) के शहर टोकियो में एक ऐसा घर बना है, जो पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट है। यानी घर की चार दीवारें ट्रांसपैरेंट ग्लास पैनल (Transparent glas painel) से बनी हैं। घर के अंदर की दीवारों की जगह भी ट्रांसपैरेंट ग्लास (Transparent glass) लगे हैं। घर में केवल बाथरूम की दीवारें ट्रांसपैरेंट (Transparent) नहीं हैं। इस अनोखे घर का नाम 'हाउस एनए' है। आर्किटेक्ट सू फुजिमोटो ने इस घर को डिजाइन किया है। उन्होंने यह घर इंसान के पूवर्ज, जो पेड़ों पर रहा करते थे, उनसे प्रेरित होकर डिजाइन किया है। 914 वर्ग फीट में बना यह तीन मंजिला घर है। घर में 21 अलग-अलग जगहों को विभिन्न ऊंचाइयों पर बनाया गया है, जिससे बाहर से देखने पर यह घर एक पेड़ जैसा दिखता है। 

keret house in poland, केरेट हाउस, पोलैंड
keret house in poland

2.  केरेट हाउस, पोलैंड (keret house in poland)

पोलैंड (poland) देश की राजधानी वारसॉ में एक घर ऐसा है, जो दो बिल्डिंगों के गैप में बना है। यह दुनिया का सबसे संकरा घर है। संकरे घर की सबसे पतली जगह 92 सेंटीमीटर और सबसे अधिक स्पेस वाली जगह 152 सेंटीमीटर चौड़ी है। यह दो मंजिला घर है। इजरायल के लेखक और फिल्म निर्माता एगर केरेट के नाम पर घर का नाम केरेट हाउस (Keret House) रखा गया है। बच्चों, तुम्हें यह जानकर हैरानी होगी कि पतले से इस घर में एक बेडरूम, एक किचेन, एक बाथरूम और बैठने के लिए छोटी सी लॉबी भी है। घर में सूरज की रोशनी आने के लिए कांच की दो खिड़कियां लगी हैं। पूरा केरेट हाउस सफेद रंग में रंगा है। केरेट हाउस जमीन से थोड़ा ऊपर बना है। इसलिए घर के अंदर आने के लिए नीचे की तरफ से सीढ़ियां लगी हैं। 

Skateboard House, USA
Skateboard House, USA

3. स्केटबोर्ड हाउस, यूएसए (Skateboard House, USA)

तुममें से कई बच्चों को स्केट बोर्ड (Skateboard) से स्केटिंग करना पसंद होगा। दुनिया में एक घर ऐसा भी है, जिसमें तुम घर के बाहर और घर के अंदर हर जगह स्केटिंग (Skateboard) कर सकते हो। यह दुनिया का पहला स्केटबोर्ड हाउस (Skateboard House) है। इसका नाम 'पीएएस हाउस' है। यह अनोखा घर अमेरिका के कैलिफोर्निया (california) शहर के मालिबू में स्थित है। यह घर तीन लेवल पर बना है। सबसे पहले लेवल पर डाइनिंग एरिया और किचेन शामिल है, दूसरे लेवल पर एक बेडरूम और बाथरूम बना है, तीसरा लेवल पूरा स्केटबोर्ड (Skateboard )के लिए है। घर में हर जगह स्केटिंग (Skateboard) की जा सके, इसलिए ज्यादातर सामान घर के बीच में रखा गया है।

Square Metre House, Berlin, Germany

4. वन-स्क्वायर मीटर हाउस, जर्मनी (Square Metre House, Berlin, Germany)

बच्चों, अगर हम यह कहें कि एक घर ऐसा है, जिसे कंधों पर उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं, तो तुम यकीन नहीं करोगे। लेकिन जर्मनी (Germany) देश के बर्लिन (Berlin) में रहने वाले एक आर्किटेक्ट ने ऐसा अनोखा घर बनाया है। यह घर सिर्फ एक वर्ग मीटर की जगह घेरता है। इसे दुनिया का सबसे छोटा घर माना जाता है। इसका नाम वनस्क्वायर मीटर हाउस (Square Metre House,) है। घर का ढांचा लकड़ी का बना है। छोटे से घर में लॉक वाला दरवाजा और स्लाइडिंग विंडोज लगी हैं। घर का वजन करीब 40 किलोग्राम है। घर को एक वयस्क इंसान अपनी पीठ पर उठाकर कहीं भी लेकर जा सकता है।

तो दोस्तों, यह थे वह 4 घर (amazing Home) 

  • ट्रांसपैरेंट घर, जापान (Transparent House, Japan)
  • केरेट हाउस, पोलैंड (keret house in poland)
  • स्केटबोर्ड हाउस, यूएसए (Skateboard House, USA)
  • वन-स्क्वायर मीटर हाउस, जर्मनी (Square Metre House, Berlin, Germany)

जिनके बारे में हमने आपको बताए हैं यदि! आपको हमारा यह blog अच्छा लगा। तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।



Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comments box.

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

أحدث أقدم
Post ADS 1
Post ADS 1