3 Amazing facts about airplanes, Black panther & Largest Rubber Duck

history of airplanes (हवाई जहाज का इतिहास)
history of airplanes (हवाई जहाज का इतिहास)


हवाई जहाज का इतिहास (history of airplanes)

बच्चों, तुमने आसमान में हवाई जहाज को उड़ते जरूर देखा होगा। आज हम तुम्हें हवाई जहाज के इतिहास के बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले तो यह जान लो कि 17वीं शताब्दी में इंसान ने हवा से हल्की फ्लाइट्स पर फोकस किया। इस तरह पहली हॉट-एयर और हाइड्रोजन बैलून फ्लाइट्स (Hydrogen balloon flights) शुरू हुईं। बैलून (Balloon) का सबसे बड़ा नुकसान यह था कि यह पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहते थे। पहली हवा से भारी उड़ने वाली मशीन एक मॉडल ग्लाइडर (model glider) थी, जिसे 1804 में बनाया गया। यह 994 वर्ग सेंटीमीटर की एक विशाल पतंग थी, जिसे रॉड पर चढ़ाया गया और इसके पीछे की तरफ दुम थी। जॉन स्ट्रिंगफेलो (John stringfellow) के 1848 का स्टीम पॉवर (Steam power) वाला मोनोप्लेन (Monoplane) को 9 मीटर लंबे झुके हुए तार पर लांच किया गया। यह मोनोप्लेन रिलीज के बाद धीरे-धीरे ऊपर उड़ता था। 1892 में डॉ. सैमयुल पियरपोंट लंगले, 5 मीटर-स्पैन टैंडम-विंग मॉडल में 925 मीटर तक सफलतापूर्वक उड़े। प्रेस्टन वाटसन (Preston Watson) के बारे में मशहूर है कि 1902 में उन्होंने संटोस-ड्रमोंट इंजन युक्त बाइप्लेन को सफलतापूर्वक उड़ाया, लेकिन उनके दावे को कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया। फिर राइट ब्रदर्स आए। 17 दिसंबर 1903 को ओर्विले राइट ने खुद के बनाए इंजन से 36 मीटर दूरी तक एयरप्लेन उड़ाया। राइट ब्रदर्स को पहला निरंतर और नियंत्रित हवाई जहाज उड़ाने का श्रेय मिला। उन्होंने आगे कुछ और मॉडल बनाए। बाद में हवाई जहाज के डिजाइन में सुधार होते रहे।आज इंसान हवाई जहाज से हजारों मील की दूरी तय कर सकता है।

Black panther meeting
Black panther meeting


बिल्ली परिवार का फुर्तीला सदस्य ब्लैक पैंथर (Black panther)

बच्चों, इस बार हम तुम्हें बिल्ली परिवार के एक अनोखे सदस्य  ब्लैक पैंथर (Black panther) के बारे में बता रहे हैं। तुमने टीवी पर इसे देखा होगा। लेकिन पैंथर (के बारे में बहुत सी बातें हैं, जिनके बारे में तुम नहीं जानते होगे। सबसे पहले तो यह जान लो कि पैंथर बिग कैट फैमिली में कोई अलग प्रजाति नहीं है। पैंथर (panther) नाम बिग कैट फैमिली में विशेष रूप से तेंदुए और जगुआर के किसी भी काले रंग की बिल्ली के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन इनके शरीर के फर का रंग काला, पीला या गहरा भूरा भूरा हो सकता है। लैटिन अमेरिका में पैंथर ( panther) को काले जगुआर के रूप में जाना जाता है, एशिया और अफ्रीका में काले तेंदुए के रूप में और उत्तरी अमेरिका में काले कौगर के रूप में पहचाना जाता है। पैंथर (panther) बिना डॉट्स की संरचना वाले तेंदुए की तरह दिखता है। यह अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के वर्षावन, दलदल, सवाना के मैदानों, पहाड़ों और रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। एक वयस्क पैंथर की लंबाई 7-8 फीट हो सकती है। वजन 100-250 पाउंड के बीच हो सकता है। पैंथर मांसाहारी जानवर है। यह पक्षियों और सरीसृपों से लेकर बड़े स्तनधारियों तक का शिकार करता है। यह बहुत जल्दी पेड़ पर चढ़ना सीख जाता है। पैंथर जोर से दहाड़ भी सकता है। यह 20 फीट तक छलांग लगा सकता है। इसकी नजर और सुनने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। यह औसतन 12-20 साल तक जीवित रह सकता है।

Largest Rubber Duck (रबर डक)

बापरे ! इतनी बड़ी रबर डक (Rubber duck)

बच्चों, रबर डक (Rubber duck) एक टॉय (खिलौना) है, जो डक (dock) यानी बत्तख के आकार का होता है। इस रबर डक (Rubber duck) में हवा भरी होती है और इसका आधार सपाट होता है। इसकी मदद से यह पानी पर आसानी से तैर सकता है। घर के बाथिंग टब या छोटे स्वीमिंग पूल (swimming pool) में नन्हे बच्चों को नहाते समय पानी में तैरती ऐसी रबर डक (Rubber duck) टॉय से खेलना बहुत भाता है। आमतौर पर रबर डक टॉय का आकार वास्तविक बत्तख के नन्हे चूजों से लेकर एक वयस्क बत्तख जितना होता है।

लेकिन बच्चों तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में एक बहुत विशाल रबर डक का निर्माण किया गया है। वर्ष 2014 में पीले रंग के इस विशाल रबर डक को अमेरिकी समुद्री तट पर प्रदर्शित किया गया था। इस विशालकाय रबर डक का नाम मामा डकटावर रखा गया है। यह करीब छह मंजिला ऊंची, 74 फीट लंबी, 64 फीट चौड़ी और 15 टन वजनी है। अपने भारी वजन के कारण यह पानी में तैरते समय डूब ना जाए, इसलिए एक स्टील के प्लेटफॉर्म से इसका आधार बनाया गया है, जिसका व्यास 49 फीट है। विशाल मामा डक टावर का ढांचा विनाइल और रबर से बना है। इस विशाल रबर डक को पूरा फुलाने में करीब चार घंटे इसमें हवा भरनी पड़ती है। फूलने के बाद यह इतनी विशाल दिखती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। 



Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comments box.

To be published, comments must be reviewed by the administrator *

أحدث أقدم
Post ADS 1
Post ADS 1