![]() |
Anna's hummingbird (हमिंग बर्ड) |
1. रंग बदलने वाला पक्षी एन्ना हमिंग बर्ड (Anna's humming bird )
बच्चों, आज हम तुम्हें हमिंग बर्ड (Humming Bird) की एक अनोखी प्रजाति के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम एन्ना हमिंग बर्ड (Anna's hummingbird) है। एन्ना हमिंग बर्ड (Anna's hummingbird) उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट में पाए जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पक्षी लगभग हर सेकेंड में अपनी गर्दन, सिर के पास मौजूद फर और पंखों के रंग बदल सकता है। तुम्हें जिज्ञासा हो सकती है कि
हमिंग बर्ड अपने पंखों का रंग इतनी तेजी से कैसे बदल लेता है?
असल में यह खुद अपने पंखों का रंग नहीं बदलता है। दूसरे हमिंग बर्ड की तरह इसके पूरे शरीर पर भी इंद्रधनुषी पंख होते हैं। लेकिन इसकी गर्दन और सिर के पास मौजूद फर और पंखों के रेशों के शीर्ष पर स्पष्ट और पतली किरेटिन नामक प्रोटीन की परतें होती हैं। जब सूर्य की किरणें इन पर पड़ती हैं, तो प्रत्येक परत पर सूरज की रोशनी टकराकर वापस लौट जाती है। यह प्रक्रिया बहुत तेजी से होती है। इसके अलावा सिर की दिशा बदलने पर हर पंख से निकलने वाले रंग का प्रभाव अलग होता है। इसलिए हर बार इसके गर्दन, सिर के आस-पास के फर और पंखों का रंग अलग दिखता है।
एन्ना हमिंग बर्ड (Anna's hummingbird) का आकार बहुत छोटा होता है। इसकी शरीर की लंबाई 9.9 से 10.9 सेमी. होती है। छाती और पेट के पंखों का रंग यलो-ग्रे होता है। शरीर के निचले भाग के पंखों का रंग ब्रांज-ग्रीन होता है। इसकी चोंच पतली, सीधी और लंबी होती है। भोजन के रूप में यह फूलों का पराग और छोटे कीड़े-मकोड़े खाती है।*
![]() |
Tawny Frogmouth |
2. (तावनी फ्रॉगमाउथ) Tawny Frogmouth Podargus strigoides
बच्चों (Children’s), हम तुम्हें ऐसे पक्षी के बारे में बता रहे हैं, जो फ्रॉग (forge) यानी मेंढक जैसा दिखता है। इस अनोखे पक्षी का नाम तावनी फ्रॉगमाउथ (Tawny Frogmouth) है।
यह नाइटहॉक (nighthock) परिवार का सदस्य है। इसकी तीन उप प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती हैं। फ्रॉगमाउथ (Tawny Frogmouth) के शरीर की लंबाई 9 से 21 इंच होती है। वजन 15 पाउंड के करीब हो सकता है। नर, मादा की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है। पूरा शरीर चांदी-भूरे या भूरे रंग के पंखों से ढंका होता है। शरीर के किनारे वाले बालों पर काली धारियां बनी होती हैं। शरीर का निचला हिस्सा पीले रंग का होता है।
फ्रॉगमाउथ (Tawny Frogmouth) का सिर बड़ा और त्रिकोणीय आकार में होता है। चोंच थोड़ी झुकी होती है। पीली आंखें, नाटा शरीर और छोटे आकार के कमजोर पैर होते हैं। पंख गोल और मध्यम आकार के होते हैं। फ्रॉगमाउथ (Tawny Frogmouth) रात में सक्रिय होता है। दिन में यह पेड़ पर आराम करता है। इसका भोजन मछली, छोटी छिपकली और कीड़ेमकौड़े होते हैं।
जब फ्रॉगमाउथ (Tawny Frogmouth) को अपने शिकारी से खतरा होता है तो यह अपना सिर ऊपर की ओर उठाता है, आंखें बंद कर लेता है और शरीर को जमा देता है। जिस कारण यह पेड़ पर एक टूटी हुई शाखा की तरह दिखाई देता है। इसके अलावा इसके शरीर के पंखों का रंग पेड़ की छाल से काफी मेल खाता है। इस तरह यह अपने शिकारी को चकमा देता है।*
तो दोस्तों, यह थे वह 2 Amazing Birds
- रंग बदलने वाला पक्षी एन्ना हमिंग बर्ड (Anna's humming bird )
- (तावनी फ्रॉगमाउथ) Tawny Frogmouth Podargus strigoides
जिनके बारे में हमने आपको बताए हैं यदि! आपको हमारा यह blog अच्छा लगा। तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/what-is-www-and-what-is-its-full-form.html
- https://know-talk.blogspot.com
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/on-page-seo-what-is-and-how-to-do-2022.html
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/AWS-amazon-%20web-service-advantages-disadvantages.html
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/find-your-live-location-best-location-tracking-mobile-app-in-2022.html.html
Please do not enter any spam link in the comments box.