बच्चों, हम तुम्हें दुनिया भर के अनोखे घरों (House) के बारे में नियमित बता रहे हैं। आज हम तुम्हें ऐसे घरों के बारे में बताएंगे, जो सूरजमुखी (sunflower) फूल, गुफा (cave) और स्लाइड (slide) झूले की स्टाइल में बने हैं। इन 3 घरों के बारे में जानकर तुम्हें बहुत मजा आएगा।
सनफ्लावर-केव-स्लाइड से इंस्पायर्ड हाउस (Top 3 Sunflower-Cave-Slide Inspired House)
बच्चों, तुमने कई तरह के घर देखे होंगे पर क्या तुमने सूरज की रोशनी के हिसाब से सूरजमुखी (sunflower) फूल जैसा घूमने वाला घर या पाषाण युग यानी स्टोन (stone) एज में गुफाओं में रहने वाले आदिमानव के घर जैसा या फिर पार्क में लगे स्लाइड झूले जैसा घर देखा है? आज हम तुम्हें ऐसे ही 3 अनोखे घरों के बारे में बताएंगे।
- सनफ्लावर हाउस, (Sunflower House, Italy)
- इटली फ्लिंटस्टोंस हाउस, (Flintstones House, USA)
- अमेरिका स्लाइड हाउस, जापान (Slide House, Japan)
![]() |
सनफ्लावर हाउस, (Sunflower House, Italy) |
- सनफ्लावर हाउस, इटली (Sunflower House, Italy) : बच्चों, सनफ्लावर यानी सूरजमुखी के फूल की यह विशेषता होती है कि यह सूरज की दिशा के अनुसार अपनी दिशा बदलता है। इससे प्रभावित होकर दुनिया में एक ऐसा घर बनाया गया है, जो सूरज की दिशा के अनुसार घूमता है। इस घर का नाम सनफ्लावर हाउस (Sunflower House) है। यह अनोखा घर उत्तरी इटली के वेरोना के पास स्थित है। इस घर को उसके मालिक एंजेलो इनवर्नीजी ने ही डिजाइन किया जो रेलवे इंजीनियर थे। चार साल की मेहनत के बाद सन् 1935 में यह घर बनकर तैयार हुआ।घर को ऐसा बनाने की वजह यह थी कि एंजेलो को पता था कि सूर्य की किरणें स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। इसलिए उन्होंने रेल टर्नटेबल तंत्र का इस्तेमाल करके इस घूमने वाला घर का डिजाइन किया। यह घर दो मंजिला है, इसमें कई कमरे हैं। पूरा घर आज भी टर्नटेबल तंत्र की मदद से घूमता है। जो भी इस घर को देखता है, दंग रह जाता है।
इटली फ्लिंटस्टोंस हाउस, (Flintstones House, USA) - फ्लिंटस्टोंस हाउस, अमेरिका (Flintstones House, USA) : बच्चों, तुमने अपनी हिस्ट्री की बुक में पढ़ा होगा कि इंसान पाषाण युग यानी स्टोन (stones) एज में गुफाओं में रहता था। जानते हो दुनिया में एक घर ऐसा भी है, जो केव (cave) यानी गुफानुमा आकृति में बना है। इसका नाम है फ्लिंटस्टोंस हाउस (fitness house) । यह घर अमेरिका (America) के कैलिफॉर्निया (california) के मालिबू में स्थित है। घर के अंदर का डिजाइन एकदम गुफा जैसा है। बाहर से यह घर किसी चट्टान की तरह दिखता है। इस घर को फिलिप जॉन ब्राउन ने डिजाइन किया है। घर में एक बेडरूम और दो बाथरूम हैं। घर के अंदर की दीवारें और छत ऐसी लगती हैं, जैसे हम किसी गुफा के अंदर हैं। घर के चारों ओर छोटे-बड़े आकार की खिड़कियां हैं। यहां से बैठकर सामने बहते प्रशांत महासागर, बोनी पर्वत और लॉस एंजिल्स शहर का शानदार नजारा देखा जा सकता है।
अमेरिका स्लाइड हाउस, जापान (Slide House, Japan) - स्लाइड हाउस, जापान (Slide House, Japan) : बच्चों, तुम अपने आस-पास के किसी पार्क में लगे स्लाइड झूले पर खूब फिसले होगे। जानते हो जापान के शहर टोकियो में एक घर ऐसा है, जिसके अंदर बच्चों के लिए स्लाइड बनी है। इस घर का नाम स्लाइड हाउस (slide house) है। स्लाइड झूला घर के एक कोने पर बना है। इसके लिए घर में दूसरे कोने से पतली सीढ़ियां दूसरी मंजिल पर जाती हैं। फिर दूसरी मंजिल की सीढ़ियां तीसरी मंजिल तक जाती हैं। तीसरी मंजिल पर अंदर बने कमरे में जाने के लिए रास्ता है। वहीं सीढ़ियों के थोड़े आगे स्लाइड के लिए रास्ता बना है, जो नीचे दूसरी मंजिल तक जाता है। दूसरी मंजिल पर थोड़ा सपाट रास्ता है, फिर स्लाइड (slide) का रास्ता नीचे पहली मंजिल तक जाता है। स्लाइड के दौरान बच्चों को चोट न लगे, इसके लिए दीवार के किनारे गोल शेप में बने हैं, जैसे पार्क में प्लास्टिक की स्लाइड में होते हैं। स्लाइड को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि बच्चे बहुत तेजी से नीचे की तरफ न जाएं और उन्हें चोट न लगे और ना ही स्लाइड में इतने धीरे से फिसलें कि बीच रास्ते में अटक जाएं।
तो दोस्तों, यह थे वह 3 Amazing House
- सनफ्लावर हाउस, (Sunflower House, Italy)
- इटली फ्लिंटस्टोंस हाउस, (Flintstones House, USA)
- अमेरिका स्लाइड हाउस, जापान (Slide House, Japan)
जिनके बारे में हमने आपको बताए हैं यदि! आपको हमारा यह blog अच्छा लगा। तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/what-is-www-and-what-is-its-full-form.html
- https://know-talk.blogspot.com
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/on-page-seo-what-is-and-how-to-do-2022.html
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/AWS-amazon-%20web-service-advantages-disadvantages.html
- https://know-talk.blogspot.com/2022/11/find-your-live-location-best-location-tracking-mobile-app-in-2022.html.html
Please do not enter any spam link in the comments box.